Friday, April 11, 2025

दिव्या खोसला कुमार अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हुईं घायल, चेहरे पर आई चोटें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार को हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। दिव्या लोहे की ग्रिल से जा टकराईं, जिससे उनके एक गाल की हड्डी में गंभीर चोट लगी।

अभिनेत्री इस समय यूके में हैं, हालांकि आगे बढ़ने और अपने काम को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा: “मेरे आगामी प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान मैं बुरी तरह से घायल हो गई। लेकिन शो चलता रहना चाहिए। आप सभी के आशीर्वाद और हीलिंग एनर्जी की जरूरत है।”

यह भी पढ़ें :  अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय