Tuesday, April 29, 2025

जौनपुर में डॉक्टर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, मौत,परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक की ओर से लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमों में फिर बदल किया जा रहा है। इसके बावजूद बदमाशों का हौसला बुलंद है। आए दिन हत्याओं का दौर जारी है।

ताज मामला बुधवार देर रात्रि का है। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे से करीब 50 कदम दूरी पर मड़ियाहूं-जलालपुर रोड पर स्थित श्री साईं बाल चिकित्सालय के डॉक्टर तिलकधारी पटेल की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बीती देर रात करीब 3 बजे अस्पताल के ऊपर तीसरे तल के कमरे में डाक्टर साहब सो रहे थे,तभी तीन अज्ञात बदमाश ऊपर चढ़ गए और चिकित्सकों के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाई। गोली उनकी आंख और सीने में लगी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर लगी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाश गोली चलाने के बाद आराम से पैदल ही प्रधानपुर गांव की तरफ भाग निकले।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा,सीओ केराकत गौरव शर्मा,इंस्पेक्टर जलालपुर राजेश यादव पहुंचे और काफी प्रयास के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को मृतक के चाचा कमलेश पटेल की तहरी पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

[irp cats=”24”]

डाक्टर तिलकधारी मूल रूप से मड़ियाहूं तहसील भुसेहरा(गोपीपुर) गुतवन के निवासी थे। छह बहनों में वह अकेले भाई थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हौसला बुलंद बदमाशों ने जिस तरह डाक्टर की हत्या की घटना को अंजाम दिया है,उससे क्षेत्रीय डॉक्टरों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय