Saturday, April 27, 2024

“औरत के शरीर को सुन्दर रखता है गधे के दूध का साबुन..”, BJP सांसद मेनका गांधी का अजीब बयान, देखें वायरल वीडियो

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेनका गांधी कहती हैं कि गधे के दूध से बना साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है। यह साबुन दिल्ली में 500 रुपए में एक बिक रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बल्दीराय में आयोजित एक कार्यक्रम का है। यहां जनता को संबोधित करते हुए मेनका ने ये बात कही। उन्होंने पहले कहा कि आजकल लकड़ी इतनी महंगी हो गई है कि आदमी मरते वक्त भी अपने परिवार को कंगाल कर जाता है। क्यूंकि अंतिम संस्कार में 15-20 हजार रुपए सिर्फ लकड़ियों के खर्च में लग जाते हैं। इससे अच्छा यह रहेगा कि गोबर के लंबे कंडे बनाए जाएं जिसमें खुशबूदार सामग्री लगे। एक ऑर्डर होना चाहिए कि जो भी मरता है उसका दाह संस्कार गोबर के कंडो से हो। ऐसा करने पर मात्र 1500 से 2000 का खर्च आएगा। साथ ही यदि आप लोग कंडे बेचोगे तो लाखों बिक जाएंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके बाद मेनका कहती हैं कि आजकल गधे बहुत कम हो रहे हैं। वो लोगों से भी पूछती नज़र आयी कि कितने दिन हो गए आप लोगों को गधे को देखे हुए। फिर लद्दाख के एक समूह का ज़िक्र करते हुए सांसद यह अजीब बयान देती नज़र आयी। उन्होंने बताया कि उस समूह ने गधे का दूध निकाल कर उसके साबुन बनाये।

उन्होंने आगे कहा कि एक बहुत मशहूर विदेशी रानी होती थी ‘क्लियोपैट्रा’ जो गधे के दूध में नहाती थी। गधे के दूध का साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है। यह साबुन दिल्ली में 500 रुपए का बिकता है। तो क्यों न हम लोग भी बकरे और गधे के दूध का साबुन बनाएं। इस अजीबो गरीब बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब प्रितिक्रिया दे रहे हैं और इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। आप भी दखें मेनका गांधी का यह वीडियो…

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय