Saturday, May 18, 2024

बागपत में डबल मर्डर, दरोगा की पत्नी-बहू की गला रेंतकर हत्या, फैली सनसनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के घर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि सास और बहू की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

 जानकारी के अनुसार, अलग-अलग कमरों में मिली सास-बहू की लाशें देखकर लोगों की रूह कांप उठी। बताया गया कि घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी बागपत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की जा रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस के अनुसार, बागपत के हलालपुर गांव में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। नेशनल वेटलिफ्टर के छोटे बेटे मनीष द्वारा हत्या करने की बात कही जा रही है। बताया गया कि पुलिस को देखकर उसने अपने गले में ब्लेड मार लिया, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने अपनी गर्भवती पुत्रवधू और मां की हत्या कर दी। वहां पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ने बाथरूम में जाकर खुदखुशी का प्रयास किया। हलालपुर गांव का रहने वाला जितेंद्र दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा है।

बताया कि मंगलवार को जितेंद्र पेंशन के मामले में दिल्ली चला गया था। तभी घर में जितेंद्र के छोटे बेटे ने अपनी पत्नी वर्षा और मां सरोज की हत्या कर दी। उधर, ग्रामीणों ने सास-बहू की हत्या की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में बाथरूम में जाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में उपचार कराया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हलालपुर गांव में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र सिंह अपने बड़े पुत्र धीरज के पास दिल्ली गए हुए थे। घर पर उनका छोटा पुत्र मनीष, उनकी पत्नी सरोज व मनीष की पत्नी वर्षा ही थे।
बताया गया कि मनीष किसी काम से गांव में ही घर से बाहर गया हुआ था, तभी किसी ने घर में घुसकर जितेंद्र की पत्नी सरोज (58) व मनीष की पत्नी वर्षा (28) की गला रेत कर हत्या कर दी।
कुछ देर बाद ही पड़ोस की एक महिला किसी काम से उनके घर पर गई। उसने दरवाजा खोला तो वहां सरोज व वर्षा के लहूलुहान शव पड़े हुए थे। शव को देखकर उसकी चीख निकल गई और बाहर जाकर उसने शोर मचा दिया। डबल मर्डर की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस व पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और मनीष को घटना की सूचना दी। मनीष आते ही घर के बाथरूम में घुस गया और आत्महत्या की नीयत से ब्लेड से अपने हाथ पैर पर वार किया। पुलिसकर्मियों ने उसे हत्या के संदेह में हिरासत में ले लिया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनीष ने अपने हाथ और पैरों पर भी ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस का मानना है कि महिलाओं की हत्या में किसी करीबी का हाथ है और मनीष को भी संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उसे फिलहाल अस्पताल में उपचार के लिये ले जाया गया है। मनीष के स्वस्थ होने के बाद उससे घटना की जानकारी ली जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय