Saturday, February 22, 2025

इंजीनियर पति समेत 7 के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज और हत्या का मुकदमा

कानपुर। किदवाई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर में मंगलवार को एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर इंजीनियर पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि उन्नाव जनपद के भगवान खेड़ा निवासी भारत लाल मिश्रा ने अपनी 28 वर्षीय बेटी लिटिल मिश्रा की शादी 26 जून 2023 को कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर निवासी उदय मिश्रा के साथ की थी। उदय बेंगलुरु में इंजीनियर है। मंगलवार को दिन में लिटिल मिश्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर मायके वाले पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत 7 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय