Sunday, February 23, 2025

नोएडा में दहेजलोभी परिवार ने फॉर्च्यूनर कार मांगी, बेटी का पिता इनोवा कार देने को राजी

नोएडा। शादी के ढ़ाई साल बाद एक शख्स की बेटी को दहेज में फॉर्च्यूनर कार समेत अन्य कीमती सामान मायके से लाने का दबाव बनाया जा रहा है। दहेज संबंधी मांग पूरी न होने पर विवाहिता का ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले में पीड़ित पिता ने थाना दादरी में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दीपक भाटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपनी बेटी तुलसी की शादी 16 नवंबर वर्ष 2021 को शैलेश पुत्र अशोक निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद के साथ की थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार शादी में उन्होंने उस दौरान 60 लाख से ज्यादा खर्च किया था। पीड़ित का आरोप है की शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, तथा दहेज में फॉर्च्यूनर कार और अन्य कीमती चीज मांग रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी की गृहस्थी बचाने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को 25 लाख रुपया और दे दिया तथा फॉर्च्यूनर की जगह इनोवा कार देने की बात कही, लेकिन आरोपी नहीं माने। अब बेटी का ससुराल वाले लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति शैलेश, ससुर अशोक और उसके पति के ताऊ अजय समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शीध्र ही इस मामले का समाधान निकाला जायेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय