Sunday, May 18, 2025

दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी डॉक्टर महेश शर्मा ही कराएंगे तख्तापलट- अवाना 

नोएडा। नागालैंड व त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर त्रिपुरा प्रभारी व गौत्तमबुद्धनगर से सांसद डॉ महेश शर्मा को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि डॉ महेश शर्मा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। ये कई मंत्रालयों के मंत्री भी रहे। लेकिन इनका व्यवहार कभी भी नेताओं वाला नहीं रहा जिसकी वजह से लोग इनके प्रति खींचे चले आते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिनती होती है डॉक्टर साहब की और इनका यही जादू त्रिपुरा में भी चला। श्री अवाना ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत समस्त देशवासियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के जनहित व देश हित के कार्यों की वजह से मिली है। साथ ही उन्होंने डॉ महेश शर्मा के कार्यकुशलता की भी सराहना की, उन्होंने कहा कि डॉ महेश शर्मा  कर्मठ, ईमानदार जुझारू और लोकप्रिय नेता हैं, पार्टी से इन्हें जो भी कार्य मिला उसको इन्होंने बखूबी अंजाम दिया है। भविष्य में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बदलने में भी डॉक्टर महेश बहुत बड़ा योगदान होगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय