Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में डॉक्टर संदीप जैन बने आईएमए के अध्यक्ष, 143 वोटों से मिली जीत

मेरठ। मेरठ में डॉक्टर संदीप जैन आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 143 वोटों से जीत मिली है। बताया गया कि कुछ देर बाद घोषणा होगी।

मेरठ में फिजिशियन डॉक्टर संदीप जैन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश अरोड़ा को 143 वोटों से हराया। डॉ. संदीप को 251 और डॉक्टर सतीश को 108 वोट पड़े। डॉ. संदीप पहले आईएमए के सचिव भी रह चुके हैं।

मंगलवार को मतदान हुआ, जो सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। रात में आठ बजे के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। सामान्य तौर पर आईएमए में आपसी सहमति से ही अध्यक्ष और सचिव का चुनाव हो जाता है, लेकिन इस बार आपसी सहमति नहीं बनी और चुनाव हुआ। पिछली बार दोनों पदों के लिए मतदान हुआ था। हालांकि इस बार भी सचिव और अन्य पदों के लिए सहमति बन गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय