Wednesday, April 23, 2025

डाकघर रातोरात गायब होने से उपभोक्ताओं ने मुख्य डाकघर को शिकायत कर कार्यवाही किए जाने की मांग

शामली। गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल स्थित डाकघर रातोरात गायब होने से उपभोक्ताओं ने मुख्य डाकघर बागपत को शिकायत कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। 1958 से गांव भैसवाल निवासी नरेन्द्र शर्मा के मकान में डाकघर चल रहा था।

 

 

[irp cats=”24”]

शुक्रवार को गांव भैंसवाल निवासी मनोज कुमार ने मुख्य डाकघर बागपत के प्रवर अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव भैंसवाल निवासी नरेन्द्र शर्मा के मकान में वर्ष 1958 से चल रहा डाकघर रातों रात गायब हो गया। मनोज के अनुसार 5 मार्च को डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन रामेश्वर डाकघर के सामान को उठाकर ले गया है।

 

 

जिसके द्वारा किसी भी ग्रामीण को जानकारी नही दी गई। जिससे ग्रामीणों को डाक सेवाओं का लाभ नही मिल रहा है। आरोप लगाया कि पोस्टमैन डाक का वितरण भी सही प्रकार से नही करता है और वह स्वास्थ्य रूप से भी ठीक नही है। उपभोक्ता ने डाक घर की जानकारी और उसमें सुधार करने की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय