Thursday, May 8, 2025

सहारनपुर में कोहरे के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक के बाद एक पांच गाड़ी आपस में टकराई, चार घायल

सहारनपुर (छुटमलपुर)। कोहरे के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बीती रात गांव टांको सुंदरपुर में एक के बाद एक पांच गाड़ी आपस में टकरा गई। जिसमें सहारनपुर निवासी  फरहान अहमद सहित उनके तीन साथी घायल हो गए। अन्य वाहनों में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आईं। हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात टांको सुंदरपुर में दून कॉलेज के पास हुआ।

 

सहारनपुर के पुरानी मंडी निवासी काजी फरहान अपने साथियों फहीम अहमद, आजम खान, मेरठ निवासी ऋषभ और खतौली निवासी काजी सलमान देहरादून से कार द्वारा सहारनपुर लौट रहे थे। सामने चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने पर एक के बाद एक करके पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में काजी फरहान सहित चार लोग घायल हो गए।

 

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सहारनपुर अस्पताल भिजवाते हुई क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया। हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान काजी फरहान की गाड़ी को हुआ है। हालांकि एयरबैग खुलने के चलते सभी की जान बच गई। अन्य गाड़ियों के सवार मामूली चोट होने के कारण अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में कुछ लोग घायल हो गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल भिजवा दिया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय