Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में आपरेशन के दौरान महिला के पेट में डाॅक्टरों ने छोडा तौलिया,पेट की आंत फटी

सहारनपुर। सहारनपुर में एक महिला ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया लेकिन घर पहुंचने के बाद तीसरे दिन से ही उसके पेट में असहनीय पीड़ा होने लगी। जांच कराई तो पता चला कि डाॅक्टरों ने ऑपरेशन के दाैरान पेट में ही ताैलिया छोड़ दिया है। सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि यहां ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया। ऑपरेशन से महिला को बेटी हुई।

डा. सुनील तेवतिया होंगे मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोमवार को लेंगे चार्ज

[irp cats=”24”]

परिजन महिला को घर ले गए। दो दिन बाद महिला को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया, जहां पता चला कि पेट में तौलिया है। इसकी वजह से पेट की आंत फटी हुई है। दोबारा ऑपरेशन कर महिला के पेट से ताैलिया निकाला गया। दरअसल, साढ़ौली पिलखनी के रहने वाले सूरज की पत्नी करिश्मा गर्भवती थीं। 25 नवंबर को पत्नी के पेट में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। करिश्मा को ऑपरेशन से बेटी हुई।

मुज़फ्फरनगर में बिजली की चिंगारी से जली किसानों की फसल, 15 बीघे के ईख जलकर हुए राख

आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया गया। एक-दो दिन सामान्य रहा, लेकिन तीसरे दिन पेट में दर्द होने लगा। पीड़िता ने बताया कि ससुराल के लोग दोबारा महिला अस्पताल लेकर आए। पेट में दर्द होने की बात बताई। इसके बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। महिला ने बताया कि इंजेक्शन लगाते ही उसका पेट फूलने लगा। दर्द और बढ़ गया। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

भोपा डकैती का 3 दिन में खुलासा नहीं हुआ तो भाकियू देगी बेमियादी धरना, व्यापार मंडल भी देगा साथ !

वहां महिला की हालत देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजन महिला को लेकर बराड़ा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज में काफी खर्च हुआ। महिला ने वहां ऑपरेशन करने से मना कर दिया। परिजन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आ गए। जहां पर महिला का फिर से ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से तौलिया निकाला गया। इस वजह से आंत फट गई। उसके बाद महिला को चंडीगढ़ भेजा गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय