Friday, April 18, 2025

भोपा डकैती का 3 दिन में खुलासा नहीं हुआ तो भाकियू देगी बेमियादी धरना, व्यापार मंडल भी देगा साथ !

मोरना। सप्ताह पूर्व भोपा में आटा चक्की संचालक व सरसों तेल के व्यापारी के घर डकैती की घटना का खुलासा न होने से क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भाकियू नेताओं ने पीडि़त परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया व पुलिस को तीन दिन में घटना का खुलासा न करने पर अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी। व्यापार मंडल ने भी भाकियू के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल की घोषणा की है।

डा. सुनील तेवतिया होंगे मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोमवार को लेंगे चार्ज

गांव भोपा में व्यापारी सतीश प्रजापति के आवास पर बीते रविवार-सोमवार की आधी रात अज्ञात बदमाशों ने लगभग बीस लाख की डकैती की घटना को अंज़ाम देकर सनसनी फैला दी थी। शनिवार को घटना की जानकारी लेने के पहुंचे भाकियू जिला महासचिव बिट्टू प्रधान उर्फ पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि भोपा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है, व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अपराधी लगातार घटनाओं को अंज़ाम दे रहे है।

मुज़फ्फरनगर में रैन बसेरे में हो रही थी अवैध वसूली, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप ने एनजीओ पर ठोका जुर्माना

भोकरहेड़ी में भी बदमाशों ने किरयाना व्यापारी के घर भी करीब तीन लाख की चोरी की घटना को अंज़ाम दिया था। जिसे पुलिस अभी तक खोलने में नाकाम साबित हो हुई है। साथ ही मोरना में भी पूर्व प्रधानाचार्य भूप सिंह से मकान मे घुसकर तीस हजार की ठगी की घटना का भी पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है।

मुज़फ्फरनगर में एसडीएम ने खुद शिकायतकर्ता फोन कर पूछा-आपकी शिकायत का सही निवारण हुआ ?

यह भी पढ़ें :  आगरा में राणा सांगा जयंती पर रक्त स्वाभिमान रैली, करणी सेना की चेतावनी फीकी पड़ी, पुलिस ने तलवारधारियों की खींचीं तस्वीरें

उन्होंने कहा कि भोपा पुलिस अगर तीन दिन में डकैती कांड का खुलासा नहीं कर पाई तो भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। भोपा व्यापार मंडल के महासचिव रजनीश शर्मा ने कहा कि अगर घटना का जल्द से जल्द खुलासा नहीं हुआ तो व्यापार मंडल भी किसान यूनियन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धरना प्रदर्शन में शामिल होगा इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महा सचिव अनुज राठी,  रामवतार सिंह, कृष्ण कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय