Sunday, April 28, 2024

पहले दुनिया बोलती थी, हम चुपचाप सुनते थे, आज भारत बोलता है और दुनिया सुनती हैः बाबूलाल मरांडी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रीवा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि देश को नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है। हमें वो समय याद है, जब दुनिया बोलती थी और हम चुपचाप सुनते थे। अब समय बदल गया है। आज हमारे प्रधानमंत्री के रूप में जब भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया चुपचाप सुनती है।

बाबूलाल मरांडी बुधवार को विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान रीवा के मनगवां में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाकू, तलवार या अन्य औजारों में जंग लग जाता है। ये औजार ठीक से काम करते रहें, इसके लिए इनकी सफाई जरूरी होती है। उसी प्रकार हम कार्यकर्ताओं को भी अपनी जंग साफ करके तैयार होना है। आप सभी को यह भली-भांति मालूम है कि 2023 और 24 के चुनाव नजदीक है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अब हम सबको कमर कसने की जरूरत पड़ेगी। इस सम्मेलन में सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हैं। आप सभी यह संकल्प लें कि हम आने वाले समय में दिन-रात मेहनत करेंगे और दोनों चुनावों में पार्टी को जीत दिलाएंगे, फिर से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, मोदी सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री
मरांडी ने कहा कि आप जिसके लिए काम करते हैं, वह भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल आपके जैसे कार्यकर्ताओं के दम पर है और हमारे नेता नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर और लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। हमारे जो भी साथी सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य या जिन पदों पर भी चुने गए हैं, वह भी आपकी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं। आप चुनाव में भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते हैं और अपना पार्टी धर्म निभाते हुए सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक पार्टी के लिए मोर्चा संभालते हैं। अगर आप इतना परिश्रम न करें, तो न कोई सांसद बन पाएगा और न विधायक।

देश को विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त बना रही मोदी सरकारः सीमा द्विवेदी
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल में देश ने तेजी से विकास किया है। आपके रीवा में ही 750 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित गया है। रीवा और सीधी के बीच टनल बन जाने से दोनों के बीच की दूरी कुछ मिनट की रह गई है। लोगों की सुविधा के लिए चारों तरफ फ्लाईओवर और सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। आखिर कौन सा ऐसा काम बचा है, जो भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार नहीं किया है? उन्होंने कहा कि देश के सामने बहुत सी चुनौतियां आईं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सफलता के साथ नेतृत्व करते हुए देश को सुरक्षित रखा। कांग्रेस की सरकारों के समय में हर दिन घोटाले प्रकाश में आते रहते थे। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के किसी मंत्री पर बीते नौ वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। हमारे प्रधानमंत्री ने शपथ लेने के बाद ही कह दिया था कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय, सांसद जनार्दन मिश्रा, ज़िला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, अभियान के लोकसभा संयोजक उमाशंकर पटेल, जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह चंदेल, ज़िला मंत्री सुनील सोहगौरा, पूर्व विधायक पन्नाबाई प्रजापति, विधानसभा संयोजक संजय दुबे सहित जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी बुधवार को रीवा जिले के प्रवास पर थे। उन्होंने विकास तीर्थ अभियान के अंतर्गत रीवा के मुकुन्दपुर के टाइगर सफारी का भ्रमण किया और इसके बाद राघव मैरिज गार्डन में मनगवां विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। नेताद्वय ने विधायक प्रदीप पटेल के निवास पर मऊगंज विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं से संवाद करने के पश्चात हनुमना विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने पिपराही में मऊगंज विधानसभा के हितग्राही सम्मेलन को संबोधित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय