Sunday, September 29, 2024

ईस्ट बंगाल क्लब ने सलमान खान को दी आजीवन सदस्यता, रंगवती गाने पर जमकर किया परफॉर्म

कोलकाता। 14 साल बाद कोलकाता में परफॉर्म करने पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने शनिवार की शाम ईस्ट बंगाल क्लब ग्राउंड में जमकर महफिल लूटी। प्रभु देवा और अन्य कलाकारों के साथ रंगवती गाने पर उन्होंने जमकर नृत्य किया। ग्राउंड में मौजूद सैकड़ों लोग भाईजान भाईजान के नारे लगा रहे थे और रंगवती गाने पर सलमान परफॉर्म कर रहे थे।

ईस्ट बंगाल क्लब के 100 वर्ष पूर्ति कार्यक्रम के मौके पर दबंग रिलोडेड कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सलमान ने पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। उसके बाद शाम के समय परफॉर्म किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुए इस कार्यक्रम में राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास और बिधाननगर की मेयर कृष्ण चक्रवर्ती ने उत्तरीय पहनाकर सलमान खान का स्वागत किया। उसके बाद ईस्ट बंगाल क्लब के प्रमुख देवव्रत सरकार क्लब के बाकी अधिकारियों के साथ मंच पर चढ़े। उन्होंने लाल और पीले रंग का उत्तरीय सलमान को पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद उनकी आजीवन सदस्यता की घोषणा की।

सलमान खान को 27 नंबर लाल और पीली जर्सी भी दी गई जो उनका प्रिय नंबर है। प्रतीक के तौर पर क्लब की दूब और मिट्टी भी सलमान को उपहार के तौर पर दी गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय