Wednesday, May 21, 2025

पंजाब के पूर्व मंत्री व अधिकारियों के घर ईडी की छापेमारी

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार सुबह पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के लुधियाना स्थित आवास पर छापेमारी की। आशु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री थे। ईडी की टीमों ने पूर्व मंत्री के विभाग के कई अधिकारियों के घरों में भी सर्च की।

आशु पर मंत्री रहते अनाज ढुलाई समेत कई अन्य घोटालों में शामिल होने के आरोप लगे थे। पंजाब सरकार ने लुधियाना समेत अन्य जगहों पर आशु के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में आशु को कई महीने जेल काटनी पड़ी और अब वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने विजिलेंस से अनाज घोटाले के कागज लिए थे। इसके बाद जांच प्रक्रिया के तहत आज छापेमारी की गई है।

ईडी की छापेमारी के दौरान आशु की पत्नी मंदिर गई हुई थी। वह जब वापस आईं तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया। इसके साथ ही पूर्व मेयर बलकार सिंह को भी बाहर रोक दिया गया। ईडी लुधियाना तथा पंजाब में कई स्थानों पर रेड कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय