Saturday, May 17, 2025

ईडी ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहू को समन भेजा

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की मुश्किल एक बार फिर बढ़ गई है। इस बार ईडी ने हरक सिंह के साथ-साथ उनकी बहू अनुकृति गुसाईं को भी समन भेजा है। उन्‍हें 29 फरवरी को पेश होने का नोटिस भेजा गया है।

ईडी ने हरक सिंह को यह समन कथित वन भूमि घोटाले के मामले में भेजा है। ईडी के अधिकारी उनकी बहू और 2022 में लैंसडाउन सीट से चुनाव लड़ीं अनुकृति गुसाईं रावत से भी पूछताछ करेंगे।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरक सिंह पर कसता ईडी का शिकंजा उनके राजनीतिक कॅरियर के लिए नई मुश्किल लेकर आया है।

ईडी ने इससे पहले 7 फरवरी को हरक सिंह रावत के घर सहित उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि छापेमारी में उनके घर से फाइलों के अलावा और कुछ भी नहीं मिला था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय