Wednesday, April 23, 2025

यूपी में सभी 80 सीटें जीतने का रिकार्ड बनाना है: पांडा

मुजफ्फरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें यूपी में सभी 80 सीटें जीतने का रिकार्ड बनाना है। जनपद गाजियाबाद में आयोजित लोकसभा 2024 – योजना बैठक (पश्चिम क्षेत्र)को संबोधित करते हुए पांडा ने कहा कि आज पूरा देश मोदी मय है।

 

 

[irp cats=”24”]

जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। वहीं, यूपी में योगी सरकार ने सुशासन और कानून का राज स्थापित किया है, जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों का आह्वान किया कि पार्टी संगठन की योजनानुसार हमें देश में फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ काम करना है। इसके लिए आवश्यक है कि हम बूथ स्तर पर जीत के लक्ष्य के साथ कार्य करें। कलस्टर प्रभारी के रूप में बैठक में शामिल हुए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हुई पश्चिम क्षेत्र की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 14 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि पिछली बार 6 सीटें हमें नहीं मिल पाई थी, इस बार हम सभी 14 सीटों पर प्रचंड विजय हासिल करेंगे। मंत्री कपिल देव ने कहा कि सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों को पता है कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है, जिसे हमें भारी मतों से जिताना है। पूरे देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। फिर भी हमें पूरी मेहनत और परिश्रम के साथ काम करते हुए आगे बढना है। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंश, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, जनरल वी.के. सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, राज्य मंत्री यशवंत सैनी आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय