Saturday, April 20, 2024

मुज़फ़्फ़रनगर में शिक्षाविद डॉ.उदयवीर सिंह का निधन, मोरना समेत कई जगह शिक्षण संस्थान चलाते थे !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रमुख शिक्षाविदों में शामिल डॉक्टर उदयवीर सिंह का आज निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिन से बीमार थे और मेरठ के सुशीला जसवंत राय अस्पताल ने उन्होंने अंतिम साँस ली। वे 83 वर्ष के थे।

मुजफ्फरनगर के छपार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के रुप में अपना शिक्षण कार्यकाल प्रारंभ करने वाले डॉ. उदयवीर सिंह सूरजमल संस्थान से भी प्रांरभ से जुड़े हुए थे और उनकी कई शिक्षण संस्थाएं संचालित कर रहे थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डॉ. उदयवीर सिंह ने मोरना में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के नाम से भी अपना एक स्कूल बना रखा है और बागपत के ककड़ीपुर में भी उनका  न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल चल रहा है। वे शिक्षा और समाज के क्षेत्र में काफी सक्रिय थे।

उनके परिवार में दो पुत्र विवेक तोमर और विराज तोमर है, जो कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए है। उनका अंतिम संस्कार आज नयी मंडी शमशान घाट पर किया गया , जहाँ मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक , केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

रॉयल बुलेटिन परिवार डॉक्टर उदयवीर सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनका निधन रॉयल बुलेटिन परिवार की निजी क्षति है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय