Tuesday, April 22, 2025

भाजपा सरकार में किसानो को किया जा रहा है अनदेखा, फसलों के रेट न बढ़ाए जाने से किसानो में दिखी नाराजगी: संजीव तोमर

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर एक सभा गांव मांडला मे पूर्व प्रधान शिवकुमार के आवास पर हुई, जहां भारतीय किसान यूनियन तोमर की सभा में सैकडो लोगों ने हिस्सा लिया।

सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसान पूरी तरीके से त्रस्त दिखाई दे रहा है, क्योंकि भाजपा सरकार ने अभी तक कोई भी घोषणा किसान हित में नहीं किया, लगातार बिजली डीजल पर और कृषि में उपयोग होने वाले खाद डाई पर महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसके चलते किसान बहुत दुखी है।

सभा में मौजूद किसानों ने बताया कि अगर कृषि प्रधान देश में भी किसानों का शोषण किया जाएगा, तो किस तरीके से किसान अपना बचाव कर पाएंगे सरकार फसलों के रेट नहीं बढ़ा पा रही है और जहां पर भी बजाज शुगर मिल है, वहां पर किसान का गन्ने का बकाया भुगतान भी 1 वर्ष तक का बकाया चल रहा है, अगर सरकार ने किसानों की फसलों के दाम ना बढ़ाएं और जल्द से जल्द बकाया भुगतान ना कराया, तो इस तरीके से किसान खेती को छोडने पर मजबूर हो जाएंगे, भारत देश में किसान को भारत की रीड की हड्डी माना गया है, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार किसान के बारे में नहीं सोच रही है। सभा के बाद शिवकुमार को गांव अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस मौके पर पवन त्यागी, अजय त्यागी, दीपक तोमर, मोहसीन, जावेद, विवेक, महबूब, शेरु, शमशाद शोफ्टी, ऐजाज, कल्लू, विशाल रबान कोमल, सलीम, नावेद आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में 'जाट' मूवी का बोलबाला, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर पहुंचे सैकड़ों दर्शक, माया पैलेस रहा हाउसफुल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय