Sunday, September 8, 2024

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में कच्चे मकान की गिरी छत, तीन बच्चों सहित आठ लोग मलबे में दबकर घायल

मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढ़ाना में आज सुबह एक कच्चे मकान की छत गिरने से तीन परिवारों के आठ लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुढ़ाना कस्बे की सफीपुर पट्टी में सुबह के समय एक कच्चे मकान की छत गिरने पर तीन बच्चों सहित दो परिवारों के आठ लोग दब कर घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग चार बजे हुआ। उस समय दोनों परिवारों के सदस्य सो रहे थे। इस हादसे में शहजाद (35) पुत्र अकबर सैफी, मुरसलीन (27) पुत्र अकबर, आजमा (25) पुत्री अकबर, फैसल (16) पुत्र शहजाद, गुलकिशा (23) पत्नी मुरसलीन व असद (9), रैयान (7) व उमर उर्फ भूरा पुत्र मुरसलीन घायल हो गए।

 

उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस व प्रशासनिक विभाग टीम भी मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय