Monday, March 31, 2025

जौनपुर में दो जगह सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत,कई घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में आज तड़के दो जगह हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हुई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसों का संज्ञान लेते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में बदमाशों ने किसान को गोली मारी, भागते बदमाशों की कार खेत में पलटी

 

साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि थाना बदलापुर इलाके में सरोखन पुर के पास हाइवे पर देररात श्रद्धालुओं से भरी झारखंड नंबर की सूमो अयोध्या जा रही थी। इसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें कुछ लोग हताहत हुए और कई घायल हुए है।

 

मुज़फ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण 20 मार्च को, रालोद ने बनाई रणनीति

 

उन्होंने बताया कि कुछ घंटे बाद दिल्ली से यात्रियों को लेकर चली हरियाणा की बस एक खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हुई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच लोगों को हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर भेजा गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय