Monday, May 19, 2025

‘डीजीपी सहित आठ पुलिस अधिकारी व कार्मिकों को मिले राष्ट्रपति पदक’

देहरादून।  उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह अवसर पर राज्यपाल सेवानिवृत जनरल गुरमीत सिंह ने आठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रपति और राज्यपाल के पदक प्रदान किए।

 

सिंह ने अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, डॉ० वी० मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग/निदेशक सतर्कता, धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक (से०नि०) जनपद चमोली, रमेश चन्द्र भट्ट, उ0नि0 वि०श्रे० (से०नि०) जनपद चम्पावत और महेश चन्द्र चन्दोला, निरीक्षक (एम)/गोपनीय सहायक (से०नि०) अभि०/सुरक्षा मुख्यालय को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया।

 

इसके अतिरिक्त, सिंह ने गणतंत्र दिवस -2024 के अवसर पर घोषित श्री राज्यपाल उत्कृष्ठ सेवा पदक से राज्य पुलिस बल के विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत, गजपाल सिह रावत, प्लाटून कमाण्डर, मुख्यमंत्री सुरक्षा और धनी लाल अपर गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार को भी पदक से अलंकृत किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय