Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में आठ महिलाएं गिरफ्तार, आर्मी के टैंक पार्ट्स से कर रही थी चोरी

मेरठ- मेरठ में छावनी क्षेत्र में टैंक के पार्ट्स चोरी कर रही आठ महिलाओं को सेना के जवानों ने पकड़ लिया। उनके पास से टैंक के पार्ट्स बरामद हुए। ये महिलाएं तमिलनाडु की रहने वाली हैं। पूछताछ के बाद सेना ने महिलाओं को लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मेरठ छावनी में आरवीसी ट्रेनिंग सेंटर के पास आर्मी का टैंक रखा हुआ है। इस टैंक की अवधि पूरी हो चुकी है और छावनी क्षेत्र की शोभा बढ़ाने के लिए इसे रखा गया है। रविवार की रात्रि वहां पर सेना के जवान गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें कुछ महिलाएं टैंक के अंदर से निकलती दिखाई दी। जवानों ने उन महिलाओं को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ शुरू की, लेकिन महिलाएं तमिल भाषा बोल रही थी। जवानों ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

सेना अधिकारी मौके पर पहुंचे और तमिल भाषा जानने वाले जवानों को बुलाया गया। महिलाओं के पास से टैंक के पार्ट्स और औजार भी बरामद हुए। जवानों ने तमिल भाषा में महिलाओं से बातचीत की। पूछताछ के बाद सोमवार को आठ महिलाओं को लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया गया। लालकुर्ती पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि टैंक का लोहा बहुत मजबूत होता है और अवैध हथियार बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है। एएसपी कैंट आदित्य बंसल के अनुसार, महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये महिलाएं कूड़ा बीनने का काम करती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय