Wednesday, May 8, 2024

मेरठ में आज कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,चल रहा हैं मरम्मत का कार्य

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। विद्युत लाइनों के ऊपर आ रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई और मरम्मत संबंधी कार्य के चलते आज बृहस्पतिवार को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सेंट लुक्स उपकेंद्र क्षेत्र के हाईडिल काॅलोनी और साकेत फीडर के ट्यूबवेल काॅलोनी, हाईडिल काॅलोनी, साकेत काॅलोनी और सिविल लाइन फीडर के पांडव नगर, संजय नगर, पीडब्लूडी काॅलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं, मंगलपांडे नगर और जागृति विहार क्षेत्र के अजंता कालोनी, दामोदर काॅलोनी, प्रेमप्रयाग, मोती प्रयाग काॅलोनी, हनी गोल्फ ग्रीन, जनकपुरी, कुटी चौराहा, शेरगढी, बी ब्लॉक, आई ब्लॉक में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरटीओ मेरठ उपसंस्थान क्षेत्र में फाजलपुर फीडर में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र के तेज विहार, सैनिक विहार, लेखराज, नई बस्ती, अंबेडकर धर्मशाला क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा लिसाडी रोड, मजीद नगर, शाहजहां कॉलाेनी सहित अन्य क्षेत्र में दोपहर 12 से दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय