Friday, April 11, 2025

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़,गिरफ्तार,एक बाइक, एक तमंचा और गोलियां बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच रविवार रात मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा हत्या, लूट, डकैती जैसे मामलों में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा और गोलियां बरामद की।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर को देर रात थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत डाढा गोलचक्कर के पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक से एक संदिग्ध को पुलिस ने आते देखा। उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वो बाइक को मोड़ कर भागने लगा। और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी करवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।

मुठभेड़ में बदमाश चंद्रभान, थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को उसके कब्जे से एक बाइक, 1 तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी पर हत्या, डकैती, लूट के करीब एक दर्जन मामले गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ में दर्ज हैं। बदमाश की अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  "मानसिक तनाव बना मौत की वजह: ग्रेटर नोएडा में तीन अलग-अलग मामलों में गई जान"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय