Tuesday, April 29, 2025

ग्रेटर नोएडा में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। बीती रात ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया है और उसे गिरफ्तार कर ल‍िया गया, जबकि उसके दूसरे साथी को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाश लूट और डकैती के मामले में वांछित चल रहे थे।

थाना नॉलेजपार्क पुलिस ने बीती देर रात शारदा गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया। इस पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा पीछा करने हुए जवाबी कार्रवाई की गई। एक गोली पैर में लगने के कारण घायल बदमाश आजिब उर्फ अजीब को व अभियुक्त अमरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त अजीब 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश है, जो थाना बीटा-2 से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहा था।

[irp cats=”24”]

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय