Thursday, May 9, 2024

नोएडा में शहीद पत्रकारों की याद में स्थापित हुआ राष्ट्रीय स्मारक, बड़ी संख्या में जुटे पत्रकार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा-कोविड काल में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए शहीद हुए देशभर के पत्रकारों की याद में एक शहीद स्मारक स्थापित किया गया है। यह शहीद स्मारक UP के नोएडा शहर में स्थापित हुआ है। नोएडा शहर के सेक्टर-72 में स्थापित राष्ट्रीय स्मारक को गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनेता व सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हुए।

गांधी जयंती के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-72 में स्थित पार्क में बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए। मौका था यहां स्थापित किए गए “पत्रकार राष्ट्रीय स्मारक” के लोकार्पण का। नोएडा के सेक्टर-72 में पत्रकारों की याद में राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना नोएडा मीडिया क्लब ने की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रसिद्ध किसान नेता राकेश टिकैत, नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह नागर, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरूणवीर सिंह, प्रकाश अस्पताल समूह के एमडी डा. वीएस चौहान, सुमिता हॉस्पिटल के एमडी वी.के.गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी के नोएडा मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर,डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह, डीसीपी हरीश चंदर, एसीपी सौम्या, एडीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी, एसीपी रजनीश वर्मा,समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, रामशरण नागर एडवोकेट, भाजपा नेता संजय बाली, मनीष शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डीपी यादव, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, रालोद के युवा नेता मनोज चौधरी, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित सिंह दौला, रालोद के मेरठ मंडल प्रभारी इंद्रवीर सिंह एडवोकेट, जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक

धीरेन्द्र सिंह, उ.प्र. के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नवाब सिंह नागर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन, सपा नेता सुनील चौधरी, कांग्रेस नेता पवन शर्मा, भाकियू नेता पवन खटाना, एन.पी. सिंह,सपा नेता दीपक विज, मनोज चौहान, कुंवर बिलाल बर्नी, अन्नू पंडित, कांग्रेस नेता चौधरी रघुराज सिंह, रालोद प्रवक्ता यतेन्द्र सिंह कसाना, जिला सूचना निदेशक राकेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर, महामंत्री विनोद सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, व्यवस्थापक रिंकू यादव समेत दैनिक रॉयल बुलेटिन के संपादक अनिल रॉयल, चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी, युग करवट के संपादक सलामत मियां, जयहिंद जनाब के संपादक मोहम्मद आजाद,वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी, सुरेश चौधरी ,नोएडा मीडिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा,   विनोद अग्निहोत्री, संजीव यादव,वरिष्ठ पत्रकार मुखराम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार चौधरी, दिनेश शर्मा, देवदत्त शर्मा, श्रीमती अंजना भागी,  वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, वीके अवस्थी, अभिमन्यु पांडेय, इकबाल, देवेन्द बेसौया, निरंकार सिंह, जगदीश शर्मा, रणजीत पांडेय, मनीष गुप्ता, अली अब्बास, अम्बरीश त्रिपाठी, सौरभ राय, संगीता चौधरी, प्रियंका राणा, सुश्री सुनैना सिंह, आंचल यादव, अकरम चौधरी, देव गुर्जर, अरविंद उत्तम, मोहम्मद इमरान एवं हिमांशु शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। साथ ही प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सरदार मनजीत सिंह, हरेन्द्र नागर, डीपी गोयल, एल.बी. सिंह, एस.पी. जैन, सपा नेता राघवेन्द्र दुबे, फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा समेत अनेक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय