Wednesday, April 23, 2025

बागपत में ऊर्जा निगम के कर्मचारी की हत्या, विधायक लिखी गाड़ी में मिला शव

बागपत। एक विद्युत कर्मी की हत्या कर दी गई। उसका शव विधायक लिखी कार में पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

पोइस नंगला-धनौरा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के समीप हापुड़ जिले के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के ऊर्जा निगम कर्मी शानू त्यागी उर्फ जॉनी (27) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव विधायक लिखी गाड़ी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

[irp cats=”24”]

 

 

हापुड़ जिले के सिंभावली थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव का रहने वाला शानू त्यागी उर्फ जॉनी ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी था। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजनों से बागपत में काम होने की बात कहकर घर से चला था। वह अपने दोस्त अर्जुन त्यागी की एक्सयूवी गाड़ी लेकर आया था। बृहस्पतिवार देर रात एक किसान ने पोइस नंगला गांव के पास सड़क किनारे काफी देर से गाड़ी खड़ी देखी।

 

 

गाड़ी के अंदर देखा तो उसमें शानू त्यागी उर्फ जॉनी का शव था। इसकी सूचना गांव व थाने में दी गई। पुलिस ने आकर छानबीन की तो पता चला कि उसकी छाती में चाकू मारकर हत्या की गई है। गाड़ी के अंदर से चाकू का कवर मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय