विवेक अग्निहोत्री ने याद किया 19 जनवरी 1990 का काला दिन, कश्मीरी पंडितों के पलायन पर कही बड़ी बात

On
रविता ढांगे Picture

 मुंबई। फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने मुखर व्यवहार और समाज की स्थिति को दिखाने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के जरिए घाटी की 90 के दशक की सच्चाई को उजागर किया था। अब एक बार फिर फिल्म मेकर ने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को याद किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एनिमेटेड फोटोज शेयर की, जिसमें एक हिंदू परिवार पर अत्याचार होते हुए दिखाया गया और परिवार अपनी जान बचाने के लिए सपनों का घर छोड़ने को मजबूर है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज 19 जनवरी है। वह दिन जब कश्मीरी हिंदुओं को अपना पैतृक घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। यह आपको याद दिलाने के लिए है कि 36 साल बाद भी वे अपने घर नहीं लौट सकते और अपने ही देश में निर्वासन में जी रहे हैं।" यूजर्स भी पोस्ट पर दुख जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है, "कभी माफ मत करो। कभी भूलो नहीं।" 19 जनवरी 1990 वही दिन है, जब हिंदुओं को अपना ही घर छोड़ने पर मजबूर किया गया था।

और पढ़ें 'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल' की टक्कर, वीकेंड पर कौन बना दर्शकों का पसंदीदा

उस वक्त कश्मीरी पंडितों को धर्म परिवर्तन करने, जान देने या घाटी छोड़ने के विकल्प दिए गए थे। आज के दिन को कश्मीरी पंडित पलायन दिवस के रूप में भी याद किया जाता है। विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को उजागर करते हुए फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' भी बनाई थी। फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 15-20 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने वैश्विक स्तर पर कुल मिलाकर 350 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के रिलीज के समय भी विवेक अग्निहोत्री को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। फिल्म पर प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगा और कुछ प्लेटफॉर्म ने फिल्म को प्रमोट करने तक से इनकार कर दिया था। हालांकि, फिल्म के रिलीज के बाद बढ़ते क्रेज को देखते हुए इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया। 

और पढ़ें सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान पर एआर रहमान ने दी सफाई, कहा-मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का हमला..भाजपा सरकार से माफी की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जाते समय कथित तौर...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का हमला..भाजपा सरकार से माफी की मांग

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व दो ने जीता कांस्य पदक

राजगढ़। मध्य प्रदेश के देवास में भोपाल चौराहा स्थित तुकोजीराव पंवार स्टेडियम में भारत रतन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व दो ने जीता कांस्य पदक

पलवल में मानवता शर्मसार.. घर के बाहर से युवती को अगवा कर गैंगरेप

पलवल। जिले के हथीन थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पलवल में मानवता शर्मसार.. घर के बाहर से युवती को अगवा कर गैंगरेप

फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पार्किंग विवाद,वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

फतेहाबाद। कोर्ट परिसर में गाड़ी पार्किंग को लेकर सोमवार को डीएसपी के रीडर और पार्किंग कर्मचारी के बीच विवाद हो...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पार्किंग विवाद,वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

उत्तर प्रदेश

एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

उप्र और उत्तराखंड के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में

   लखनऊ/ देहरादून। रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर), लखनऊ के तहत लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  उत्तराखंड 
उप्र और उत्तराखंड के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में

लखीमपुर खीरी की बेटियों के लिए डीएम की अनूठी पाठशाला.. बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद

सीएम की मंशा के अनुरूप डीएम खीरी और जन प्रतिनिधियों ने 9 हजार बेटियों को सौंपी "विद्यादायिनी पोटली"लखनऊ। डबल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखीमपुर खीरी की बेटियों के लिए डीएम की अनूठी पाठशाला.. बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद

कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक लगाने वाली अर्जी खारिज

  नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई अदालत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक लगाने वाली अर्जी खारिज