Saturday, April 19, 2025

शामली में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली  

शामली। जनपद में शाम कों लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटा हुआ माल भी बरामद किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोली लगने पर दोनों बदमाशों को पुलिस द्वारा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।  वहीं पुलिस  आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

आपको बता दें कि मामला शामली थाना भवन थाना क्षेत्र से कस्बा थाना भवन का है। जहां  शाम होते महिलाओं से सोने की चेन लूटने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ में गोली लगी है। जहां पैरों में गोली लगने के बाद दो बदमाशों  को गिरफ्तार किया है।दरसल मामला दो दिन पूर्व का है। जहां पर थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा थाना भवन में दिन छिपते ही दवाई व्यापारी की पत्नी से दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस ने तत्काल  मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुड़ गई थी।  गुरुवार को मुखबीर  की  सूचना पर पुलिस ने ऊन- थानां भवन मार्ग पर खानपुर पुलिया के पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी करते हुए बदमाशों से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों  को गिरफ्तार कर लिया। वही जावेद व दानिश निवासी गाँव भैसानी इस्लामपुर

दोनों बदमाशों  के पैर में गोली लगी है। जिनको घायल हालत में थानाभवन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए दोनों आरोपी के पास से अवैध हथियार और लूट का कुछ माल (रुपये ओर सोने की चेन) भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :  शामली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय