Monday, May 6, 2024

मणिपुर घटना और सांसद संजय सिंह के निलंबन पर आक्रोश जता निकाला कैंडल मार्च

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

झांसी। आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सीमा कुशवाहा के नेतृत्व में मणिपुर महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता पूर्वक हिंसा और उसकी आवाज उठा रहे सांसद संजय सिंह के निलंबन पर आक्रोश कैंडल मार्च निकाला। वीरांगना झलकारी बाई पार्क पर एकत्र होकर वहां से नारे लगाते हुए मैथिली शरण गुप्त पार्क होते हुए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर समापन किया गया।

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सीमा कुशवाहा ने कहा मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ हैवानियत की जा रही है। आगजनी, हिंसा से पूरा मणिपुर जल रहा है और वहां की सरकार कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में मोदी को मणिपुर सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। सांसद संजय सिंह मणिपुर पर सवाल पूछ रहे हैं, जवाब मांग रहे हैं तो उनका मानसून सत्र से निलंबन कर दिया है। उन्होंने कहा कि मांग करते हुए उनका निलंबन वापस हो और मणिपुर में कानून व्यवस्था बहाल करो।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी सो रहे है। प्रधानमंत्री को चुप्पी तोड़ना चाहिए और मणिपुर पर संसद में आकर जवाब देना चाहिए और वहां जो कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। महिलाओं के साथ अत्याचार निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है, जो सरकार बहन-बेटियों की रक्षा नहीं कर सकती ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं और राष्ट्रपति शासन लगा कर कानून का राज्य स्थापित करना चाहिए।

महानगर महासचिव एड.नीलम चौधरी ने कहा ऐसी सरकार जो बहन बेटियों की इज्जत ना बचा सके और उनका सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा हो,आगजनी हत्याएं हो रही हो अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर ने कहा कि जिस सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और सांसद संजय सिंह का निलंबन वापस करो।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव एवं जालौन प्रभारी पुत्रू सिंह कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद निसार सिद्दीकी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला महासचिव इंजीनियर राजकुमार राव, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, पूर्व पार्षद ममता कुशवाहा, बबीना विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय