Tuesday, June 25, 2024

एनसीआर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, 21 लोगों की मौत, 3 दिन में 41 हुए काल के शिकार

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में चल रही प्रचंड गर्मी के चलते जनपद गौतमबुद्व नगर में 24 घंटे के अंदर कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि गर्मी से जिले में मौत की सूचना अभी तक नहीं आई है। जिला प्रशासन द्वारा लू और गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं लू प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित कुमार का कहना है कि हमारे रिकॉर्ड में अभी तक लू का एक भी मामला नहीं आया है। ऐसे में यह कहना उचित नहीं होगा कि लू के चलते जनपद में मौत हो रही है। वहीं पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कई मौतों को गर्मी  से मौत होने का कारण लिखा है।
 

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-113 क्षेत्र सोरखा  गांव में रहने वाले राहुल पुत्र रघुवीर उम्र 33 वर्ष को आज उनके परिजनों ने बिसरख स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले सलीम 65 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उन्होंने बताया कि गिझौड़ गांव में रहने वाले सुहेल मलिक उम्र 42 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-61 के पास एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले अर्जुन 50 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-63 में क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले अर्जुन 25 वर्ष को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है।

 

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में एक 40 वर्षीय अज्ञात शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र में रहने वाले सोनू सेन उम्र 39 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाले कौशलेंद्र पुत्र विनोद कुमार उम्र 27 वर्ष की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले साधु पुत्र करीमन उम्र 48 वर्ष की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना फेस तीन क्षेत्र में आज सुबह को एक 26 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। थाना फेस 2 क्षेत्र में रहने वाले साबिर पुत्र नजर अली शाह उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना सेक्टर- 126 क्षेत्र में आज सुबह को एक 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। थाना फेस वन क्षेत्र में आज सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
 

उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में रहने वाले श्याम पुत्र वीरेन बंसल उम्र 45 वर्ष की गर्मी के चलते मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि अनिल कुमार नामक व्यक्ति की गर्मी के चलते मौत हो गई है। उसकी उम्र 40 वर्ष है। वहीं थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में रहने वाले की 41 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत गर्मी के चलते हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाले मंगल सिंह 32 वर्ष की मौत गर्मी के कारण हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र में रहने वाले हरे राम शर्मा 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में रहने वाले शिवकुमार उम्र 47 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 

मालूम हो कि कल 12 से ज्यादा लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जबकि सोमवार को आठ लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि प्रचंड गर्मी के चलते लोग चलते-चलते सड़क पर गिर जा रहे हैं। घरों में सोते समय मौत के शिकार हो रहे हैं यहां रहने वाले लोगों कहना है कि प्रचंड गर्मी और बिजली की आंख में मिचैली के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है।

 

शमशान घाटों पर कोरोना काल की दूसरी लहर की आयी याद

 

प्रचंड गर्मी के चलते हो रही लोगों की हो रही़ मौत के चलते जिले के विभिन्न शमशान घाटों पर अंतिम संस्कार को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है। सेक्टर-94 स्थित शमशान घाट पर आलम यह है कि लोग अपने स्वजनों के अंतिम संस्कार करने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगाए खड़े हैं। इस दृश्य ने कोरोना काल की दूसरी लहर की याद दिला दी है। लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए दर-दर भटकते नजर आए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय