Sunday, June 30, 2024

गाजियाबाद में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार को पीटा

गाजियाबाद। मोदीनगर के निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी व उसके परिवार को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायलों की हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई। एक मकान निवासी एक व्यक्ति स्क्रैप का काम करते है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक मेरी 17 वर्षीय पुत्री पर काफी समय से गलत नजर रखता था। आरोपी आए दिन किशोरी का पीछा कर अश्लील टिप्पणी कर रहा था। आरोप है कि देर रात दंबगों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंबगों ने किशोरी व उनके परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की हालात गंभीर बनी हुई है।

 

आसपास के लोगों को मौके पर आता देखकर आरोपी फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित परिवार मोदीनगर तहसील पहुंचे और एसीपी कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर एक शिकायती पत्र भी दिया। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय