Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में गंगनहर पटरी पर मिला अज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका

गाजियाबाद। मोदीनगर में गंगनहर पटरी पर सोनिया विहार रेगुलेटर के पास शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। निवाड़ी पुलिस ने शनिवार सुबह सूचना मिली कि गंगनहर पटरी पर सोनिया विहार रेगुलेटर के पास शव पड़ा मिला है।

 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव एक महिला का था। मृतका की उम्र 40 साल के आसपास है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान दिए है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को यहां पर फेंका गया है।

[irp cats=”24”]

 

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका के शिनाख्त के प्रयास के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय