Tuesday, April 29, 2025

नोएडा एम्पलाईज एसोसिएशन के चुनाव पर रोक, हाईकोर्ट ने दिया स्टे आर्डर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों की यूनियन नोएडा एम्पलाईज एसोसिएशन (एनईए) का चुनाव 28 अप्रैल को नहीं होगा। एनईए की वर्तमान यूनियन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में समय से पूर्व कराये जा रहे चुनाव के संबंध में एक रिट दायर की थी। जिस पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनईए चुनाव पर स्टे आर्डर जारी कर दिया।

बताया जा रहा हैं कि आगामी दो माह बाद एनईए का चुनाव कराया जायेगा। राजकुमार चौधरी पैनल से उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे धर्मेंद्र शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनका पैनल इस मामले में विधिक राय ले रहा है।

मालूम हो कि कुशलपाल पैनल मौजूदा समय में वर्तमान कार्यकारिणी में क्रियाशील है। एनईए का चुनाव 2 माह बाद होना है। वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुशलपाल के रिटायर होने के बाद चुनाव समय से पूर्व करवाया जा रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय