Thursday, May 15, 2025

बागपत में खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, कार में पड़ा मिला शव

बागपत। जिले के बदरखा गांव में खेतों पर खड़ी कार में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि किसान सोमवार शाम को अपने घर से कार लेकर निकला था लेकिन रात भर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जनपद में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सोमवार देर रात बदरखा गांव में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह कार में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बदरखा गांव का रहने वाला अमित कुमार पुत्र ओमवीर सिंह सोमवार दोपहर घर से कहीं जाने के लिए अपनी कार लेकर गया था। जो देर रात तक घर वापस नहीं आया।
बताया कि मंगलवार सुबह मृतक का पिता ओमवीर गांव के ही कुछ किसानों के साथ खेत में पहुंचा तो उसे अमित की कार खड़ी मिली। उसने कार के अंदर देखा तो उसमें अमित का लहूलुहान शव पड़ा था। जांच की गई तो सामने आया कि किसान की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय