Saturday, February 22, 2025

मेरठ में परिवार में आपसी झगड़े के बीच युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्रा अंतर्गत गांव मुल्हेड़ा में एक परिवार में हुए आपसी झगड़े के बीच युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पत्नी के मायके वालों ने युवक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवक के परिजनों ने युवक का पत्नी से झगड़ा होने और धक्का मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

अभिनव अरोड़ा को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी,पहुंचे कोर्ट, बोले – ‘मिल रही धमकी’

मुल्हेड़ा गांव का रहने वाला संदीप (उम्र 28) पुत्र राजेंद्र का किसी बात पर अपने परिजनों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवक रात में सोने के लिए चला गया। आज सुबह जब युवक देर तक नहीं उठा तो उसे उठाने की कोशिश की गई। लेकिन युवक की तब तक मौत हो गई थी।

गाजियाबाद में जिला कोर्ट में जिला जज के साथ बदतमीजी, पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, मामला तूल पकड़ा

मृतक की पत्नी ने मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। युवक के ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि संदीप के बड़े भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसे धक्का दिया था। जिससे युवक के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ की मांग, जांच में जुटी पुलिस

मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि उसका पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह रात में सोने के लिए चला गया। सुबह संदीप जब देर तक भी नहीं जगा तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश तो वो मृत मिला।
सीओ सरधना संजय कुमार ने बताया कि मृतक के  ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की सूचना दी है। मृतक के शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय