Saturday, June 22, 2024

मुज़फ्फरनगर में श्री बालाजी मंदिर का विवाद निपटा, हरिशंकर तायल निर्विरोध अध्यक्ष बने

मुजफ्फरनगर। नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री बालाजी मंदिर नई मंडी का विवाद समाप्त हो गया है और निर्विरोध चुनाव संपन्न करा दिया गया है, जिसमें हरिशंकर तायल को प्रधान चुन लिया गया है।

पिछले कई महीने से नई मंडी स्थित श्रीबालाजी धाम को लेकर विवाद चला आ रहा था, जिसमें दो पक्ष अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे। एक पक्ष हरिशंकर तायल, जो पूर्व में प्रधान थे, जबकि दूसरे सुरेश बंसल जो मंदिर के संस्थापक संरक्षक है, के बीच विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते इस बार श्री बालाजी की शोभायात्रा को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे जिला प्रशासन की दखलअंदाजी के बाद आखिर धूमधाम से निकाल दिया गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्री बालाजी कमेटी का विवाद सहारनपुर में सहायक रजिस्ट्रार के यहां चल रहा था, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा अपने नामांकन दायर किए गए, पुन: नामांकन दायर के बाद लगभग सर्वसमिति से निर्विरोध कमेटी का चयन कर लिया गया है, जिसमें हरिशंकर तायल को प्रधान और कुलदीप कुमार को मंत्री बनाया गया है। संस्थापक संरक्षक सुरेश बंसल और उनके पुत्र कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए है।

पूरी कमेटी में हरिशंकर तायल प्रधान और राकेश कुमार अरोरा को वरिष्ठ उपप्रधान, अश्वनी कुमार को कनिष्ठ उप प्रधान, विजय बंसल को उपमंत्री, सुनील कुमार तायल को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार को प्रचार मंत्री, विजय कुमार अग्रवाल को उपप्रचार मंत्री, संजीव कुमार को उपप्रचार मंत्री, आदेश कुमार को कानूनी सलाहकार व चंद्रकिरण गर्ग, सुरेश कुमार, चंद्रकिशोर अरोड़ा, अशोक कुमार शर्मा, श्याम सुंदर, सुरेंद्र कुमार बंसल, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, पीयूष बंसल, हरिशंकर, रामनिवास, जयप्रकाश गोयल, सुनील अरोड़ा व दिव्य बंसल को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय