Tuesday, April 29, 2025

यमुनानगर में पिता-पुत्री सड़क हादसे का शिकार, बेटी की मौके पर मौत

यमुनानगर। शादी समारोह से घर लौटते समय रादौर के गांव अलीपुरा के पास बुधवार सुबह 11 बजे के करीब एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवती की पहचान गांव धौडंग की अंशिका के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रादौर के गांव धौडंग के रहने वाले विपिन बुधवार को लाडवा के गांव बन में आयोजित हुई शादी समारोह से बाइक पर अपने गांव धौडंग लौट रहे थे। बाइक पर पीछे उनकी बेटी अंशिका भी बेटी थी। जैसे ही वह गांव अलीपुरा के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क टूटी होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जिस कारण उस पर सवार पिता-पुत्री नीचे गिर पड़े। जिसके चलते पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने अंशिका को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर रादौर पुलिस मौके पर पंहुची और गंभीर रूप से घायल विपिन को रादौर अस्पताल में भर्ती कराया।

[irp cats=”24”]

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण टूटी सड़क माना जा रहा है। घायल विपिन की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

गांव अलीपुरा के ग्रामीण कंवर सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले ही इस सड़क मार्ग की करोड़ो रुपये खर्च कर मुरम्मत का कार्य किया था। लेकिन यह सड़क मार्ग कई जगह से टूट चुका है। आए दिन हादसे हो रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय