Saturday, May 18, 2024

मेरठ में नर्स की बेटी को नशीली शिकंजी पिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र में नर्स की बेटी से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली नर्स की बेटी को नशीली शिकंजी पिलाकर उसे युवक के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नर्स की बेटी को नशीली शिकंजी पिलाकर पड़ोसन ने उसे एक युवक के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दो अगस्त की घटना में कार्रवाई न होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां का कहना है कि वह और उसका पति एक नर्सिंग होम में काम करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दो अगस्त को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसकी बेटी को घर पर बुलाया। आरोप है कि महिला ने किशोरी को नशीली शिकंजी पिलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद पुर्वा शेखलाल निवासी चेतू को सौंप दिया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तीन घंटे बाद किशोरी को होश आया तो वह घर लौटी। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने अगले दिन सिविल लाइन थाने में

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसी मामले में सोमवार को वाल्मीकि समाज के नेता रविंद्र वैद्य सहित अन्य लोगों ने थाने पर हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बयान कराने के नाम पर किशोरी को उसके परिजनों से अलग कर दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय