Monday, May 19, 2025

मेरठ के हैंडलूम फैक्ट्री में भीषण आग, छह गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र स्थित एक हैंडलूम फैक्ट्री में आज गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। बताया गया कि दमकल की छह गाड़ियों द्वारा दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार श्याम नगर स्थित कंजर वाले पुल पर नईम की हैंडलूम फैक्टरी है। गुरुवार दोपहर को फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से चलते भीषण आग लग गई। आग लगने से चंद ही मिनटों में लाखों का माल जलकर राख हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना की जानकारी पर सपा शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी मालिक रफीक अंसारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय