Monday, February 24, 2025

मकान को लेकर बेगूसराय में भीषण बवाल, चली गोली, तीन पुलिसकर्मी घायल

बेगूसराय। बेगूसराय जिला मुख्यालय में नगर थाना से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार की शाम मकान कब्जा को लेकर भारी बवाल हो गया है। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई एवं गोली भी चली है। घटना में दोनों पक्ष की कुछ लोगों के साथ तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने लाठी चलाकर मामले को शांत कराया तथा दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना में नगर थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह, सिपाही विकास राम एवं राहुल कुमार वर्मा घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर सदर डीएसपी अमित कुमार और मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया मामले की जांच में जुट गए हैं। गोली लाइसेंसी या गैर लाइसेंसी हथियार से चलाई गई, इसकी भी जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

बताया जाता है कि टेढ़ीनाथ चौक के पास सिहमा पंचायत के पूर्व मुखिया और भाजपा नेता संजीव सिंह एवं उनके भाइयों का रामेश्वर एंड संस के नाम से दुकान चलता है। इसी दुकान वाले 16 धुर जमीन पर बने मकान को लेकर संजीव सिंह एवं फुलेना सिंह के बीच विवाद चल रहा है। जमीन विवाद का मामला कोर्ट में लंबित है।

इसी को लेकर मंगलवार की शाम यहां बवाल हुआ है। संजीव सिंह का आरोप है कि उन्होंने यह जमीन गंगाराम के वारिसों से खरीदा है। जिस मकान में लंबे समय से उनका दुकान चल रहा है। जबकि फुलेना सिंह ने उनके बाद फर्जी तरीके से यह जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करवा लिया।

आज शाम दर्जनों के संख्या फुलेना सिंह के लोग उनके दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने लगे हैं। विरोध करने पर मारपीट किया, हम लोगों ने जब पुलिस को बुलाया तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर बड़ी संख्या में फुलेना सिंह के पक्ष के लोग दुकान में घुस आए तथा गल्ला में रखा कैश एवं उनके भाइयों के गले से सोने का चेन सहित दस लाख से अधिक की संपत्ति लूट लिया।

वहीं, दूसरे पक्ष के फुलेना सिंह आरोप है कि यह जमीन हमारी है। लेकिन संजीव सिंह ना तो दुकान का किराया दे रहा है और ना ही मकान खाली कर रहा है। आज जबरदस्ती हम लोगों के साथ आकर मारपीट किया और गोली भी चलाई। संजीव सिंह के पक्ष लोगों ने हमला कर मारपीट की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय