Saturday, February 22, 2025

पति-पत्नी के बीच झगड़े ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा के एक विमान को एक दंपति के अनियंत्रित व्यवहार के कारण बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

दिल्ली एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान को उतारा गया। पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन दोनों के बीच लड़ाई के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

विमान ने शुरू में पाकिस्तान के निकटवर्ती हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी, लेकिन किसी कारणवश अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की, जहां दोनों को उतार दिया गया और हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय