Saturday, May 24, 2025

मुज़फ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मोरना। नन्हेडा गाँव मे भैंसा बोगी रास्ते से हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये थे। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति हाथ मे अवैध तमंचा लिये हुए था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेडा निवासी लोकेन्द्र ने तहरीर देकर बताया था कि उसके परिवार का ही अमित सोमवार की सुबह शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लौट रहा था। जैसे ही वे गांव के करीब पहुंचे तभी गांव के ही सतेन्द्र ने उसके ट्रैक्टर के सामने अपनी भैंसा बोगी को खडा कर रास्ता रोक लिया।

रास्ता रोकने का विरोध करने पर सतेन्द्र, विनोद, रिन्कू, परविन्द्र ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विनोद ने अवैध मस्कट से सीधे फायर झोंक दिया, जिसमें अमित बाल-बाल बच गया। मारपीट में अमित व उसके साथी सुभाष व हर्षित घायल हो गये। गम्भीर रूप से घायल अमित का अस्पताल में उपचार जारी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि सतेन्द्र, विनोद, रिन्कू, परविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें तीन अभियुक्तों सतेन्द्र, परविंद्र विनोद को गिरफ्तार किया गया है। विनोद के पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। फरार अभियुक्त रिन्कू की गिरफ्तारी अभी शेष है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

90,143FansLike
5,567FollowersFollow
154,748SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय