Sunday, March 26, 2023

होली पर रंग लगाने के बहाने मारपीट, 5 दिन बाद भी सुनवाई नहीं

मेरठ। होली पर रंग लगाने के बहाने महिला और युवतियों से छेड़छाड़ की गई। महिलाओं और युवतियों
ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगो ने उनको  पीटा। आरोप है कि नशे में धुत दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी की। दबंगों की पिटाई से 3 माह की गर्भवती का गर्भपात हो गया। आरोप है कि घटना के 5 दिन बाद भी शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
थाना पुलिसकर्मियों पर अभद्रता तहरीर फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाएं कार्रवाई के लिए अधिकारी के काट रही चक्कर। आज इसी मामले में पीड़ित महिलाएं और युवतियां एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और दबंगों और पुलिसकर्मियों की शिकायत की।
मामला थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड का है। पीड़िताओं का आरोप है थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों पर खुलेआम धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय