Monday, April 28, 2025

सहारनपुर के गांव अत्तेपुर में एक महिला का कंकाल सरसों के खेत में मिला

सहारनपुर/नानौता। सहारनपुर के थाना नानौता क्षेत्र के गांव अत्तेपुर में एक महिला का कंकाल सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने कंकाल और आसपास पड़े अवशेष एकत्रित कर कब्जे में ले लिए।

बता दें कि 42 दिन पूर्व गांव से भी एक महिला गायब हुई थी। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कंकाल उसी का हो। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर के मजरा अत्तेपुर में ग्राम भैंसराऊ निवासी ग्रामीण रवि पुत्र सुंदरलाल के खेत है। उक्त खेत में कामगारों द्वारा सरसों की कटाई की जा रही थी।

इसी दौरान कामगारों को सरसों की फसल के बीच एक कंकाल और महिला के कुछ कपड़े दिखाई दिए। सरसों के खेत में कंकाल मिलने की खबर से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल और कपड़े आदि अन्य सामान को भी अपने कब्जे में लिया।

[irp cats=”24”]

इस दौरान संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि सरसों के खेत में मिला कंकाल व कपड़े गांव अत्तेपुर से 31 जनवरी 2023 को गायब हुई चार बच्चों की मां नेहा पत्नी रोशन का हो सकता है। जिसकी गुमशुदगी भी थाना नानौता पर दर्ज है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अभी पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि शायद गुमशुदा महिला का यह कंकाल हो सकता है, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय