Sunday, May 11, 2025

सहारनपुर में बाइक डिवाइडर से टकराई, दो लोग हुए घायल 

सहारनपुर (तल्हेड़ी बुजुर्ग)। राज्य राजमार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

 

 

जनपद बिजनौर के चंदक गांव निवासी नरेश कुमार पुत्र आदित्य गिरि और भीम सिंह बाइक पर सवार होकर सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वे हाईवे- 59 स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

 

 

जिसमें दोनों भाई सड़क पर दूर जाकर गिरे और घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय