Saturday, April 27, 2024

मुरादाबाद में फायरिंग और बमबाजी में दरोगा के बेटे समेत 8 आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी डबल स्टोरी में बुधवार रात फायरिंग और बमबाजी करने के मामले में नामजद पुलिस दरोगा के बेटे समेत आठ आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

आज पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरियों और पुलिसक्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने बताया कि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हिमगिरी कॉलोनी डबल स्टोरी में कार चालक राजा सिंह का परिवार रहता है। राजा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका बड़ा बेटा अंकित बीएससी कर रहा है। बृहस्पतिवार की रात उनका बेटा अंकित सिंह जिम करने के बाद घर लौट रहा था। घर के पास ही कुछ युवक बाइकों से आ गए। उन्होंने कॉलोनी में तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे लोग अपने घरों में चले गए। आरोप है कि उन्होंने अंकित को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर तमंचे से फायरिंग की। जिससे उसके पेट, सीने और हाथ में छर्रे लगे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अंकित के छोटे भाई राज ने बताया कि करीब चार माह पहले आरोपियों से बाइक टकराने को लेकर उसका विवाद हो गया था। उस विवाद में समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी पक्ष अंकित और उसके भाई राज से रंजिश रखने लगा था। घायल युवक के पिता की तहरीर पर 14 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा में 147, 148, 323, 352, 307, 506, 34 और 7 में केस दर्ज किया गया है।

अमन ठाकुर, अभय त्यागी, रितिक आनंद, अर्पित मदान, श्रीत शर्मा, आर्यन शर्मा, मणिकांत शर्मा, संजय गुर्जर, अर्नव नितिन सैनी, आरुष, सुमित, आशु चौधरी और शानू मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अभय त्यागी के पिता सत्यदेव त्यागी पीएसी में दरोगा हैं। गिरफ्तार होने वालों में अभय त्यागी, ऑफीसर्स कॉलोनी डीएम कंपाउंड के रितिक आनंद व आदित्य चौधरी भी हैं। इनके अन्य साथियों में अर्पित मदान, आशु चौधरी, प्रशांत उर्फ प्रभाष, नितिन सैनी, आदित्य चौधरी, सुमित भी पूर्व में गिरफ्तार हो गए हैं।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचा, एक पिस्टल, कारतूस, तीन बाइक व एक स्कूटी भी बरामद हुई है। अभियुकत अभय त्यागी के विरुद्ध पूर्व में भी सिविल लाइन व मझोला थाने में एक-एक मामला दर्ज किया गया था। यह गैंगस्टर का भी आरोपित है। अर्पित मदान के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में दो मामले दर्ज हैं। जबकि, अन्य पांच अभियुक्तों के विरुद्ध सिविल लाइन थाने में हिमगिरी कॉलोनी में हुए विवाद के संबंध में ही एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

सीओ सिविल लाइन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि अब से करीब 7-8 महीने पहले चुनाव के समय घटना में घायल अंकित कुमार पुत्र राजा सिंह के छोटे भाई राज का झगड़ा संजय, अभय त्यागी, अमन और वैभव से हो गया था। जिसकी शिकायत अंकित ने पुलिस में की थी। कुछ संभ्रांत लोगों ने दानों पक्षों में आपस में समझौता करा दिया था। समझौता के तीन दिन बाद अंकित पुत्र राजा सिंह आदि ने स्टेडियम की तरफ अमन को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी।

पिटाई का वीडियो भी उन लोगों ने बना लिया था। अमन ठाकुर को शक था कि वीडियो अंकित ने वायरल कर दी है। तभी से अमन ठाकुर अंकित से रंजिश रखने लगा था। घटना वाले दिन मुहल्ला बंगला गांव रतनपाल कॉलेज में विवेक नाम के लड़के की सगाई समारोह चल रहा था। इसमें अमन ठाकुर और अभय त्यागी व उसके साथी दावत में थे। तभी अंकित और अमन ठाकुमर की आपस में फोन पर बहस बाजी हुई थी। इसके बाद अभय ठाकुर व अभय त्यागी और उसके अन्य साथी अलग-अलग बाइकों व स्कूटी से हिमगिरी कॉलोनी जाकर अंकित के घर के पास पहुंचे थे। वहीं पहुंचकर उन लोगों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में अंकित के छर्रे लग गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय