Saturday, September 28, 2024

नोएडा के आरजी रेजिडेंसी सोसायटी के लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-120 में स्थित आरजी रेजिडेंसी सोसायटी में को लिफ्ट खराब होने की वजह से एलआईसी के एक प्रशासनिक अधिकारी करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी कर्मचारियों ने लिफ्ट खोला तो वह बाहर निकले। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर वायरल हुआ है।
जानकारी के अनुसार विनय कुमार गुप्ता एलआईसी के कस्टमर जोन में प्रशासनिक अधिकारी है। वह आरजी रेजिडेंसी सोसायटी के 20वें फ्लोर पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह ऑफिस के लिए निकले थे। लिफ्ट से नीचे जाने के लिए उन्होंने बटन दबाया था। 2 सेकंड बाद लिफ्ट रुक गई, तथा लिफ्ट फंस गई। उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाया। आधे घंटे बाद उन्हें मेंटेनेंस विभाग से सहायता मिली। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
उन्हें काफी पसीना आने लगा था, और घबराहट होने लगी थी। पीड़ित के अनुसार 2 वर्ष बाद उनका रिटायरमेंट है। कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी कर्मचारियों ने लिफ्ट खोला तो वह बाहर निकले। लिफ्ट में फंसे रहने की वजह से वह अपने एलआईसी कार्यालय भी नहीं जा सकें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय