Monday, February 3, 2025

लखनऊ में फर्जी मस्टर रोल में 14 होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ। तैनाती के लिए तैयार फर्जी मस्टर रोल में गड़बड़ी के मामले में एक ड्यूटी इंचार्ज सहित 13 अन्य होमगाडरें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। मामला जिला कमांडेंट अतुल कुमार सिंह द्वारा दायर किया गया था, जिन्हें ड्यूटी प्रभारी सुरेश सिंह के खिलाफ आरोप की जांच करने का काम दिया गया था।

अपनी शिकायत में अतुल ने कहा कि उन्होंने कुछ जगहों का निरीक्षण किया और पाया कि सुरेश सिंह ने कंप्यूटर में दर्ज एक होमगार्ड मनीष मिश्रा का मोबाइल नंबर और रेफरेंस नंबर प्राप्त किया और उसी का ओटीपी प्राप्त किया।

उन्होंने कहा, आरोपियों ने पूर्व अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर वाले प्रमाणपत्रों का भी इस्तेमाल किया और अपने कुछ नजदीकी होमगाडरें के बैंक खाते में ड्यूटी भत्ते का भुगतान किया।

गोमती नगर विस्तार के एसएचओ सुधीर अवस्थी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय